Kaarobari — Seller App in the ONDC Network
Part of theONDC Network — Part of an initiative by DPIIT, Government of India· Govt. of India · Min. of Commerce

Guides · GST enrolment number

GST Enrolment Number कैसे निकालें? बिना GSTIN, 7 Step (2026)

T
Tejas Ahirrao · Founder, Kaarobari
Updated: September 2026 · 12 min पढ़ाई

✅ सीधा जवाब: GST enrolment number gst.gov.in पर बनता है — Services → User Services → “Generate User ID for Unregistered Applicant” → reason में “supplier through e-commerce operators” चुनिए → PAN, mobile, email और पता भरिए → OTP → number screen पर। कोई fees नहीं, कोई CA नहीं, क़रीब 15 मिनट। यही number Kaarobari की KYC में डालते ही आपकी दुकान ONDC Network पर live हो सकती है — अपने राज्य के अंदर।

हमारी onboarding team के पास इन दिनों सबसे ज़्यादा यही call आती है। Signup हो गया, KYC की photos भेज दीं, सामान भी catalogue में चढ़ गया — और दुकान चालू नहीं हो रही। Screen पर एक line: “GSTIN या GST enrolment number चाहिए।”

और फिर वही डर: “ये enrolment number क्या बला है? कोई नया tax तो नहीं? CA के पास जाना पड़ेगा? पैसे लगेंगे?”

तीनों का जवाब: नहीं। यह कोई tax नहीं है। CA की ज़रूरत नहीं है। और इसके एक रुपये नहीं लगते। यह बस सरकार का एक तरीक़ा है यह जानने का कि online बेचने वाला कौन है — GST registration के बिना।

इस guide में हम portal का एक-एक click दिखाएँगे, बताएँगे कि number मिलने के बाद उसे Kaarobari में कहाँ डालना है, और वह एक शर्त भी साफ़ बताएँगे जो इस number के साथ आती है।

GST enrolment number क्या है — और GSTIN से अलग कैसे?

1 October 2023 से क़ानून बदला (Notification 34/2023 – Central Tax)। उससे पहले online बेचने के लिए GST registration ज़रूरी था — turnover चाहे ₹50,000 हो। छोटे दुकानदार, बचत गट, घर से papad-masala बनाने वाले — सब बाहर।

नए नियम में सरकार ने कहा: अगर आपका turnover registration की limit से नीचे है और आप सिर्फ़ अपने राज्य में बेच रहे हैं, तो GST registration की ज़रूरत नहीं। बस हमें बताइए आप कौन हैं। इसी “बताने” का नाम है enrolment number — PAN के आधार पर बना एक पहचान-number।

फ़र्क़ एक table में:

GST enrolment numberGSTIN
यह है क्यापहचान-number (GST registration नहीं)पूरा GST registration
किसके लिएजिनका turnover limit से नीचे है और GSTIN नहीं हैजिनका turnover limit से ऊपर है, या जो पूरे भारत में बेचना चाहते हैं
GST वसूलना / return भरनानहीं — न bill पर GST, न कोई returnहाँ — हर महीने/तिमाही return
कहाँ बेच सकते हैंसिर्फ़ अपने राज्य मेंपूरे भारत में
खर्च₹0₹0 (सरकारी fees नहीं; CA लें तो उसकी fees)
समयक़रीब 15 मिनट, उसी बैठक मेंक़रीब 3 कारोबारी दिन (GST 2.0 का simplified रास्ता)
कब तक चलता हैजब तक आपको GSTIN नहीं मिल जाताजब तक cancel न हो

चित्र · GSTIN या GST enrolment number — कौन-सा चाहिए?

ये number किसे चाहिए — और किसे नहीं?

चाहिए, अगर ये चारों बातें आप पर लागू होती हैं:

  1. आपके पास GSTIN नहीं है।
  2. आप सामान (goods) online बेचना चाहते हैं — किसी buyer app या e-commerce platform के ज़रिये (ONDC Network की buyer apps इसी में आती हैं)।
  3. आपका साल का turnover GST registration की limit से नीचे है — सामान बेचने वालों के लिए आम तौर पर ₹40 लाख (कुछ राज्यों में ₹20 लाख)।
  4. आप अपने ही राज्य के ग्राहकों को बेचेंगे।

नहीं चाहिए, अगर:

  • आपके पास पहले से GSTIN है (composition scheme वाला भी GSTIN ही है) — वही डालिए, enrolment की ज़रूरत नहीं।
  • आप सिर्फ़ service देते हैं (जैसे tailoring का काम, repair) — यह रास्ता goods के लिए है।
  • आपका turnover limit पार कर चुका है — तब सीधे GSTIN।

Udyam का क्या?

GST portal पर enrolment number बनाते समय Udyam नहीं माँगा जाता। पर Kaarobari की KYC में business proof के तौर पर Udyam number चाहिए — वह भी मुफ़्त है, Aadhaar + PAN से 10 मिनट में बनता है। दोनों साथ रखिए: Udyam = आप असली business हैं, enrolment number = सरकार को आपकी पहचान पता है।

Udyam अभी नहीं है? पहले वह पढ़ लीजिए: Udyam रजिस्ट्रेशन से ONDC पर बिना GST कैसे बेचें

Portal खोलने से पहले ये 4 चीज़ें हाथ में रखिए

Portal पर सबसे ज़्यादा लोग बीच में इसलिए अटकते हैं क्योंकि कोई एक चीज़ पास नहीं होती। पहले ये चार चीज़ें table पर रख लीजिए, फिर शुरू कीजिए:

#चीज़क्यों चाहिएध्यान रखिए
1PAN cardNumber PAN पर ही बनता हैनाम ठीक वैसा भरना है जैसा PAN पर छपा है — spelling तक
2Mobile numberOTP इसी पर आएगावही number रखिए जो Kaarobari signup में दिया है — बाद में मिलान आसान
3Emailदूसरा OTP यहाँ आएगाऐसा email जो आप अभी खोल सकें। नहीं है? Gmail 5 मिनट में बन जाता है
4पतायही आपका “अपना राज्य” तय करता हैदुकान/घर का पता, PIN code, राज्य — जहाँ से सामान भेजेंगे

⚠️ सिर्फ़ gst.gov.in।

Google पर ‘gst enrolment’ search करने पर कई private साइटें आती हैं जो ₹500–₹2,000 माँगती हैं और ‘agent’ बनकर आपका PAN ले लेती हैं। असली portal पर यह काम ₹0 में होता है। Address bar में gst.gov.in देख लीजिए।

PAN है, पर नाम में गड़बड़ है (जैसे शादी के बाद नाम बदला, PAN पुराना)? पहले PAN ठीक करवाइए — portal PAN के records से नाम मिलाता है, और mismatch पर आगे नहीं बढ़ता।

GST enrolment number kaise nikale — 7 step, screenshot के साथ

अब असली काम। Phone से भी हो जाता है, पर पहली बार किसी laptop/desktop पर करें तो screen साफ़ दिखती है। Phone पर कर रहे हैं तो browser को “Desktop site” mode में रख लीजिए।

Step 1 — gst.gov.in खोलिए, फिर Services → User Services

gst.gov.in पर ऊपर की पट्टी में Services पर जाइए। Dropdown में User Services चुनिए। उसमें एक option है — “Generate User ID for Unregistered Applicant”। इसी पर click कीजिए।

Menu का नाम “User ID” है — घबराइए नहीं। E-commerce वाले reason से यहीं enrolment number बनता है।

Screenshot 1 · gst.gov.in — Services menu
gst.gov.in का home page, Services dropdown खुला हुआ, User Services → “Generate User ID for Unregistered Applicant” पर लाल घेरा। Callout: “यहाँ click कीजिए”।

Step 2 — reason चुनिए: “supplier through e-commerce operators”

अगला page पूछता है कि आप यह User ID किस लिए चाहते हैं। Dropdown में कई reason होते हैं — दूतावास/UN वालों के लिए, advance ruling के लिए, वग़ैरह। आपको वह option चुनना है जिसमें लिखा हो “supplier through e-commerce operators” (यानी e-commerce के ज़रिये सामान बेचने वाला)।

यह पूरी process का सबसे ज़रूरी click है। ग़लत reason चुना तो दूसरा form खुलेगा और अंत में enrolment number नहीं मिलेगा।

Reason चुनने के बाद एक छोटी सी सहमति (consent) आती है — कि आप सही जानकारी दे रहे हैं। Yes/Proceed कीजिए।

Screenshot 2 · reason dropdown
Reason वाला dropdown खुला हुआ, “…supplier through e-commerce operators…” वाला option highlight, नीचे consent checkbox + Proceed button। Callout: “यही option चुनिए — बाक़ी नहीं”।

Step 3 — राज्य, नाम और PAN

Form का पहला हिस्सा:

  • State / UT — जिस राज्य में आपकी दुकान/घर है (जहाँ से सामान भेजेंगे)। यही आपका “अपना राज्य” बनेगा।
  • Legal name — ठीक वैसा जैसा PAN पर है।
  • PAN — 10 अक्षर का।

Portal आपका PAN income-tax के records से मिलाता है। नाम-PAN मिल गए तो हरा निशान आता है; नहीं मिले तो यहीं रुक जाता है।

Screenshot 3 · State, Legal name, PAN
Form का ऊपरी हिस्सा — State dropdown (उदाहरण के लिए Maharashtra), Legal name, PAN field; PAN validate होने का हरा tick। PAN और नाम masked। Callout: “नाम PAN जैसा ही — spelling तक”।

Step 4 — पता, mobile, email

दूसरा हिस्सा आपका संपर्क:

  • पता — building/गली, गाँव या शहर, ज़िला, PIN code। जो पता दुकान का है, वही।
  • Mobile — आपका own number। इसी पर OTP आएगा, और आगे भी GST की हर सूचना यहीं आती है।
  • Email — जो अभी खुल सके।

Mobile और email दोनों ज़रूरी हैं — एक से काम नहीं चलता, क्योंकि दोनों पर अलग-अलग OTP आता है।

Screenshot 4 · पता, mobile, email
Form का पता-mobile-email वाला हिस्सा भरा हुआ (mobile/email masked), नीचे “Send OTP”/Proceed button। Callout: “दोनों पर OTP आएगा — phone पास रखिए”।

Step 5 — दो OTP डालिए

Submit करते ही mobile पर एक OTP और email पर एक OTP आता है। दोनों boxes में भरिए और verify कीजिए।

OTP नहीं आया? एक-दो मिनट रुकिए, फिर Resend दबाइए। Email वाला OTP कई बार Spam/Promotions folder में चला जाता है — वहाँ भी देख लीजिए।

Screenshot 5 · OTP verification
OTP verification screen — mobile OTP और email OTP के दो boxes, Resend link, Verify button। Callout: “SMS वाला यहाँ, email वाला यहाँ”।

Step 6 — Submit, और number screen पर

OTP सही गया तो portal आपका enrolment number बना देता है और screen पर दिखा देता है। यही आपका GST enrolment number है। एक confirmation message आपके mobile/email पर भी आता है।

पूरी process में आम तौर पर 15 मिनट लगते हैं — ज़्यादातर समय form भरने में, number तुरंत बनता है।

Screenshot 6 · success screen
Success screen — “enrolment number generated” वाला message, number का हिस्सा masked (सिर्फ़ शुरू के 2 अंक दिखें)। Callout: “यही आपका enrolment number है — तुरंत screenshot लीजिए”।

Step 7 — number सँभालिए, फिर Kaarobari में डालिए

Screen का screenshot लीजिए। Number को अपने आप को WhatsApp कर लीजिए, या diary में लिख लीजिए — GSTIN की तरह इसका कोई certificate PDF आपके हाथ में नहीं रहता, यह number ही सब कुछ है।

अब इसे Kaarobari में डालना है — कहाँ, वह अगले हिस्से में। Kaarobari की KYC में field का नाम है “GST एनरोलमेंट नंबर” (KYC का step 4 — Business proof)।

Screenshot 7 · Kaarobari KYC step 4
Kaarobari KYC wizard step 4 (Hindi UI) — “GST एनरोलमेंट नंबर” field में number भरा हुआ (masked), साथ में “उद्यम नंबर” field; नीचे का हरा note “अभी GST नहीं है? कोई बात नहीं…” दिखता हुआ।

चित्र · समय, खर्च, चाहिए

समय

~15 मिनट

खर्च

₹0

चाहिए

PAN + mobile + email + पता

कोई CA नहीं, कोई agent नहीं, कोई office नहीं।

Number mil gaya? Ab 10 minute me dukaan →

Number भेजिए, बाक़ी हम देख लेते हैं — signup से live तक, मुफ़्त।

बीच में अटक गए? ये 4 चीज़ें सबसे ज़्यादा होती हैं

क्या हुआक्यों होता हैक्या करें
“PAN invalid” या नाम नहीं मिल रहानाम की spelling PAN से अलग भरी; या PAN में पुराना नामPAN card देखकर अक्षर-दर-अक्षर वही भरिए। PAN में ही नाम पुराना है तो पहले PAN update
OTP नहीं आ रहाnetwork; email OTP spam में2 मिनट रुककर Resend; email का Spam folder देखिए; mobile में DND है तो भी SMS OTP आता है
“इस PAN पर इस राज्य में पहले से enrolment है”एक PAN पर, एक राज्य में, एक ही number बनता है — शायद पहले किसी ने (आपने, या किसी platform की मदद से) बनवा लियापुराना SMS/email ढूँढिए — number वहीं होगा। न मिले तो हमारी team को call कीजिए, हम portal पर साथ बैठकर निकलवाते हैं
Page खुल नहीं रहा / बीच में बंदportal पर भीड़ (महीने के आख़िर में return की तारीख़ों पर ज़्यादा)शाम के बाद या सुबह जल्दी try कीजिए; Chrome, desktop mode

Enrolment number कैसा दिखता है?

यह अक्षरों और अंकों का एक code होता है — देखने में GSTIN जैसा, पर GSTIN नहीं। आम तौर पर 15 अक्षर-अंकों का; शुरू के दो अंक आपके राज्य का code होते हैं (जैसे Maharashtra = 27), बीच में अंक, अंत में कुछ अक्षर। सही format आप अपने screen पर देख लेंगे।

तीन बातें याद रखिए:

  • Bill पर GST मत लिखिए। यह number GST registration नहीं है — आपके bill पर न GSTIN आएगा, न GST की रक़म। सामान की क़ीमत, बस।
  • किसी को भी मत दीजिए। सिर्फ़ उस Seller App को, जिससे आप बेच रहे हैं। “Enrolment verify करवा दो” वाले call/link fraud होते हैं।
  • Kaarobari का field 10 से 20 अक्षर तक लेता है — इसलिए आपका number जैसा भी बना हो, वैसा का वैसा डालिए, बिना space या dash के।

Number मिल गया — अब Kaarobari में कहाँ डालें?

यहाँ दो हालात होते हैं। आप जिसमें हों, वही पढ़िए।

हालात 1 — KYC अभी कर रहे हैं / अभी submit नहीं की।
Kaarobari के dashboard में KYC खोलिए → Step 4: Business proof → “GST registration status” में “Enrolment number है” चुनिए → नीचे “GST एनरोलमेंट नंबर” field में number डालिए → उसी screen पर “उद्यम नंबर” भरिए → आगे बढ़िए। KYC submit होते ही हमारी team 1–2 कारोबारी दिन में review करती है।

हालात 2 — KYC पहले से approve हो चुकी है, दुकान बस चालू होने की राह देख रही है।
Approve होने के बाद KYC की जानकारी lock हो जाती है (आपकी सुरक्षा के लिए — कोई और उसे बदल न सके)। इसलिए number ख़ुद डालने की जगह हमारी team को WhatsApp कीजिए (+91 82379 80797, message में “ENROLMENT” और number)। Team आपके account में Edit GST से number जोड़ती है, और फिर दुकान activate कर देती है।

चित्र · number से buyer apps तक — 4 कदम

enrolment number मिला

gst.gov.in से, ~15 मिनट

Kaarobari में जुड़ा

KYC step 4, या team द्वारा Edit GST

दुकान activate

ONDC Network पर चालू

buyer apps पर दिखना शुरू

Paytm, Magicpin, Mystore जैसी apps अपने-अपने समय पर catalogue पढ़ती हैं

Activate होने के बाद आपका सामान buyer apps पर एक साथ नहीं, धीरे-धीरे दिखता है — हर app अपने समय पर catalogue पढ़ती है। कितना समय, और न दिखे तो क्या देखें: मेरी listing क्यों नहीं दिख रही

“Number के बिना दुकान live क्यों नहीं होती?” — यह Kaarobari की ज़िद नहीं, क़ानून है

बहुत लोग पूछते हैं: “ONDC तो सरकार का network है, फिर बिना GST/enrolment के live क्यों नहीं कर देते?” सही सवाल है — जवाब भी सीधा है।

Notification 34/2023 की शर्त ही यह है कि बिना GSTIN वाला seller enrolment number मिलने से पहले e-commerce पर एक भी supply नहीं कर सकता। ONDC ने अपने “Note on Unregistered and Composition Sellers” में यही लिखा है — बिना enrolment number कोई supply नहीं, और platform को हर unregistered seller से PAN और enrolment number लेना ही होगा। जो platform इसे तोड़कर seller को live कर दे, उस पर GST क़ानून की धारा 122(1B) में हर मामले पर ₹10,000 तक का जुर्माना है।

इसलिए ONDC Network का कोई भी Seller App — Kaarobari हो या कोई और — बिना GSTIN या enrolment number दुकान live नहीं कर सकता। Signup, KYC, catalogue — सब पहले हो सकता है (हम करते भी हैं)। Live वाला button इसी number का इंतज़ार करता है।

एक शर्त, जो number के साथ ही आती है: सिर्फ़ अपने राज्य में

यह हम छुपाते नहीं, पहले ही बता देते हैं।

Enrolment number से आप अपने ही राज्य के ग्राहकों को बेच सकते हैं। Maharashtra का seller Maharashtra में; Gujarat का Gujarat में। दूसरे राज्य से order आया तो वह आगे नहीं बढ़ता — ग्राहक को कोई ग़लती नहीं दिखती, order बस बनता ही नहीं।

और एक बारीक़ बात: एक PAN पर, एक राज्य में, एक ही enrolment number। आप दो राज्यों में enrolment लेकर दोनों में नहीं बेच सकते — नियम कहता है बिना GSTIN वाला seller e-commerce पर एक से ज़्यादा राज्य में supply नहीं करेगा। दो राज्य चाहिए = GSTIN का रास्ता।

ज़्यादातर छोटे sellers के लिए शुरुआत में अपना राज्य काफ़ी होता है — Maharashtra अकेले 12 करोड़ से ज़्यादा लोगों का बाज़ार है। यह शर्त किस क़ानून से आई, दूसरे राज्य का order आए तो ठीक-ठीक क्या होता है, और कब यह शर्त चुभने लगती है — पूरा सच यहाँ: बिना GST की शर्त: बिक्री सिर्फ़ अपने राज्य में

इस number से बेचने पर खर्च कितना?

Number मुफ़्त है। दुकान खोलना मुफ़्त है। खर्च सिर्फ़ तब, जब सामान बिककर deliver हो जाए।

चित्र · ₹1,000 के order का सीधा हिसाब

₹1,000 का order — ग्राहक देता है₹1,000
Kaarobari की fee (2%)₹20
आपकी तरफ़ का हिस्सा₹980

कोई monthly fee नहीं, कोई listing fee नहीं। Order नहीं आया = ₹0।

यह Kaarobari की 2% fee है। पूरी ईमानदारी के लिए: इसके अलावा हर online order पर buyer app की fee, उस पर 18% GST, और सरकारी TCS/TDS की छोटी कटौतियाँ भी होती हैं — ये हमारी जेब में नहीं जातीं, और TCS/TDS आपके ही नाम पर सरकार के पास जमा होते हैं। ₹1,000 के order का पूरा, line-by-line हिसाब: ONDC पर बेचने का खर्च कितना। पैसा bank में किस दिन आता है: online बेचने पर पैसा कब मिलता है

बाद में GSTIN चाहिए तो?

Enrolment number की कोई expiry date नहीं है — यह तब तक चलता है जब तक आपको GSTIN नहीं मिल जाता। GSTIN कब लेना चाहिए, इसके तीन साफ़ संकेत हैं:

  1. दूसरे राज्यों से माँग आने लगी — enrolment number उन orders को आगे नहीं बढ़ने देता।
  2. Turnover limit के पास पहुँच रहा है — limit पार होते ही GSTIN क़ानूनन ज़रूरी है।
  3. बड़े/B2B ग्राहक GST bill माँग रहे हैं — दुकानें, hotel, office थोक में लेते समय GST invoice चाहते हैं।

अच्छी ख़बर: GSTIN लेना अब हफ़्तों का काम नहीं। GST 2.0 के simplified registration में छोटे, कम-जोखिम वाले applicants को GSTIN क़रीब 3 कारोबारी दिन में मिल जाता है — वही portal, वही PAN।

GSTIN आ जाए तो हमारी team को भेज दीजिए — account में enrolment की जगह GSTIN जुड़ता है, और आपकी दुकान पूरे भारत के लिए खुल जाती है। दोबारा KYC नहीं, दोबारा catalogue नहीं। (हाँ, GSTIN के बाद आप registered seller हो जाते हैं — GST return और GST bill आपकी ज़िम्मेदारी बनते हैं; CA से एक बार बात कर लीजिए।)

हमारी सलाह सीधी है

आज enrolment number से अपने राज्य में शुरू कीजिए। दुकान चल पड़े, बाहर से माँग आने लगे — तब GSTIN। इंतज़ार में महीने गँवाने की ज़रूरत नहीं।

बार-बार पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

“Enrolment number के पैसे लगते हैं क्या? कोई ₹1,500 माँग रहा है।”

सही चिंता है — यही सबसे बड़ा fraud है। GST portal पर enrolment number ₹0 में बनता है, और उसमें क़रीब 15 मिनट लगते हैं। जो भी पैसे माँग रहा है, वह या तो agent है या नक़ली site। हमारी team यह काम call पर मुफ़्त करवा देती है।

“Number तुरंत मिलता है या दिनों बाद?”

उसी बैठक में। Form भरने में 10–15 मिनट, OTP के बाद number तुरंत screen पर। GSTIN की तरह कोई officer की approval नहीं लगती।

“ये number लेने से मुझ पर GST लग जाएगा?”

नहीं। यह GST registration नहीं है — न आपको bill पर GST लगाना है, न कोई GST return भरना है। Income tax का हिसाब वैसा ही रहता है जैसा आज है। Number सिर्फ़ यह बताता है कि online बेचने वाला कौन है।

“Udyam ज़रूरी है क्या?”

GST portal पर नहीं — enrolment number सिर्फ़ PAN से बनता है। Kaarobari की KYC में हाँ — business proof के लिए Udyam number चाहिए, वह भी मुफ़्त और 10 मिनट का काम है। हमारी team दोनों call पर बनवा देती है।

“Number expire होगा? हर साल renew?”

नहीं। न expiry, न renewal, न कोई सालाना fees। यह तब तक valid है जब तक आपको GSTIN नहीं मिल जाता। बस turnover limit पार हो जाए तो GSTIN लेना ज़रूरी हो जाता है।

“Number बनवा लिया, फिर online बेचने का मन नहीं किया तो?”

कुछ नहीं होता। Number आपका है, चुपचाप पड़ा रहता है — कोई return, कोई जुर्माना नहीं। Kaarobari का account भी एक message से बंद हो जाता है; जब तक order deliver न हो, एक रुपया नहीं लगता।

Documents निकालने में दिक्कत? हम call पर करवा देते हैं — कोई charge नहीं

हमारी dedicated team है जो phone पर आपको step-by-step guide करती है और सारे documents बनवा देती है — Udyam, GST enrolment, FSSAI, सब। और सिर्फ़ documents नहीं: signup से लेकर आपकी दुकान ONDC Network पर live होने तक, पहला order deliver होने तक — हर कदम पर call support, बिल्कुल मुफ़्त। न कोई fees, न किसी agent का खर्चा।

सोमवार–शनिवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे तक। हिंदी में बात होगी।

आगे पढ़िए

स्रोत (Sources)

  • GST portal (enrolment यहीं बनता है, ₹0): gst.gov.in → Services → User Services → Generate User ID for Unregistered Applicant। ⚠️ यही असली साइट है — “gst enrolment” search करने पर पैसे माँगने वाली private साइटें आती हैं, उनसे बचें।
  • क़ानून: Notification No. 34/2023 – Central Tax (31 July 2023), लागू 1 October 2023 — बिना GST registration e-commerce पर intra-state supply की शर्तें (PAN, enrolment number, एक राज्य, turnover limit)। cbic.gov.in
  • ONDC का note: “Note on Unregistered and Composition Sellers” — resources.ondc.org (Guidance on tax) — बिना enrolment number कोई supply नहीं; platform की ज़िम्मेदारी और धारा 122(1B) का जुर्माना।
  • Udyam (मुफ़्त, सरकारी): udyamregistration.gov.in — नक़ली paid साइटों से बचें।

लिखा — Tejas, Kaarobari का founder (NEXSOL INFOTECH PVT LTD, CIN U62099MR2026PTC474666, Dhule, Maharashtra) — ONDC Network में एक Seller App। यह guide जानकारी के लिए है, क़ानूनी या tax सलाह नहीं। Turnover limit और आपकी स्थिति की पक्की बात के लिए अपने CA से confirm करें। Portal के screen और labels समय-समय पर बदल सकते हैं — screenshot September 2026 के हैं। कोई बात ग़लत लगे तो बताइए, हम page सुधारेंगे — सिर्फ़ तारीख़ नहीं।