Kaarobari.com — Grow together, sell everywhere
Part of theONDC Network — Part of an initiative by DPIIT, Government of India· Govt. of India · Min. of Commerce

Guides · बिना GST

बिना GST के Online कैसे बेचें? Enrolment Number का तरीका

T
Tejas Ahirrao · Founder, Kaarobari
Updated: August 2026 · 8 min पढ़ाई

✅ सीधा जवाब: हाँ, बिना GST number (GSTIN) के online बेचना legal है। इसके लिए आपको GST enrolment number चाहिए — यह gst.gov.in पर मुफ़्त बनता है। शर्त एक ही है: आप सिर्फ अपने राज्य के अंदर बेच सकते हैं। Kaarobari पर इसी number से seller आज भी रोज़ order deliver कर रहे हैं।

बहुत से दुकानदार online बेचना चाहते हैं, पर एक बात पर रुक जाते हैं — “मेरे पास GST number नहीं है।” कोई कहता है GST के बिना कुछ नहीं हो सकता। कोई कहता है पहले CA के पास जाओ, हज़ारों खर्च करो।

दोनों बातें पूरी सही नहीं हैं। कानून 2023 में बदल चुका है। इस guide में हम वही बताएँगे जो हम खुद रोज़ करते हैं — Kaarobari एक Seller App है ONDC Network में, और हमारे असली sellers बिना GSTIN के बेच रहे हैं।

क्या सच में बिना GST number के online बेच सकते हैं?

हाँ। October 2023 से सरकार ने नियम बदला (Notification 34/2023 – Central Tax)। उसके बाद से छोटे seller बिना GSTIN के e-commerce पर बेच सकते हैं, अगर:

  • सालाना बिक्री (turnover) GST की limit से कम है — ज़्यादातर राज्यों में सामान के लिए ₹40 लाख
  • आप सिर्फ अपने राज्य के अंदर बेचते हैं
  • आपके पास GST enrolment number है

📊 फ़ैसला-पेड़ — आपके लिए कौन सा रास्ता?

क्या आपके पास GSTIN है?
हाँ ✓
पूरे India में बेचिए 🇮🇳
नहीं ✗
Turnover ₹40 लाख से कम?
हाँ ✓
Enrolment number बनाइए —
अपने राज्य में बेचिए
नहीं ✗
GSTIN लेना ज़रूरी
(अब ~3 दिन)

GST enrolment number क्या है?

यह GSTIN नहीं है। यह एक पहचान number है जो सरकार बिना-GST वाले छोटे sellers को देती है, ताकि वे e-commerce पर बेच सकें।

📊 तुलना — enrolment number vs GSTIN

GST enrolment numberGSTIN
किसके लिएजिनका turnover limit से कम हैबड़ा business / दूसरे राज्यों में बेचना
कहाँ बनता हैgst.gov.in (e-enrolment)gst.gov.in (registration)
ख़र्चाकोई fees नहींकोई fees नहीं (portal पर)
Monthly returnनहीं भरना पड़ताहर महीने/तिमाही भरना होता है
बिक्री कहाँसिर्फ अपने राज्य मेंपूरे India में

Number बनाने के लिए Aadhaar और PAN चाहिए। पूरा काम online होता है, किसी agent की ज़रूरत नहीं।

एक शर्त जो कोई नहीं बताता

Enrolment number से आप सिर्फ अपने राज्य के अंदर बेच सकते हैं। दूसरे राज्य के buyer का order system अपने आप रोक देता है — और buyer को error भी नहीं दिखता। हमारे यहाँ एक seller के 6 असली order इसी नियम से जुड़ी गड़बड़ में चुपचाप रुक गए थे।

छोटा जवाब: शुरुआत के लिए अपना राज्य काफ़ी बड़ा market है। और जब दूसरे राज्यों से demand आने लगे, तब GSTIN ले लीजिए — अब यह ~3 दिन का काम है (नीचे देखिए)।

ये 5 चीज़ें photo खींच कर ready रखिए

#Documentकहाँ से मिलेगाख़र्चा
1Aadhaar card (आगे-पीछे)आपके पास है
2PAN cardआपके पास है / e-PAN onlineकोई fees नहीं
3Bank details (A/c + IFSC)आपकी passbook / cheque
4Udyam registration numberudyamregistration.gov.inकोई fees नहीं
5GST enrolment numbergst.gov.inकोई fees नहीं

Udyam का सिर्फ NUMBER चाहिए, certificate की file नहीं। पहले हमारा system certificate की PDF भी माँगता था — हमारे एक seller ने पाँचों KYC step पूरे किए और 16 बार “documents missing” देखा, सिर्फ इस file की वजह से। हमने नियम ही बदल दिया: number काफ़ी है।

Udyam हमेशा सरकारी site से ही बनाइए — udyamregistration.gov.in। Google पर मिलती-जुलती private websites उसी काम के हज़ारों रुपये माँगती हैं जो सरकारी portal पर मुफ़्त है। “consultancy” लिखा दिखे तो समझ जाइए कि वह सरकारी site नहीं है।

Kaarobari पर शुरुआत कैसे होती है?

  1. 1Mobile number + OTP से signup
  2. 2Business की जानकारीनाम, पता, बैंक details
  3. 3PAN + Aadhaar upload
  4. 4GST enrolment number + Udyam number डालिए
  5. 5Submitहमारी team check करके approve करती है

Form भरने में 10–15 minute लगते हैं। और यह सिर्फ दावा नहीं — हमारे एक seller ने रात 10:26 बजे signup किया, और करीब 1:39 बजे उनकी दुकान buyer app पर live थी। चार घंटे, रात में, बिना किसी office के चक्कर के।

ख़र्चा कितना लगेगा? पूरा हिसाब

₹1,000

order deliver हुआ

− ₹20

fees (सिर्फ 2%)

₹980

आपके bank में

कोई monthly fee नहीं · कोई listing fee नहीं · order deliver नहीं तो fees नहीं

पैसा आपके bank account में settle होता है, और हर order का पूरा हिसाब — कौन सा app, कितनी fees, कितना मिला — dashboard पर उस order के page पर दिखता है। बाज़ार में यही काम 3–5% में होता है।

आगे बढ़ना हो तो? GSTIN अब सिर्फ ~3 दिन में

पहले GSTIN लेना हफ़्तों का काम था — इसीलिए लोग टालते थे। अब नए GST 2.0 नियमों में छोटे sellers को GSTIN करीब 3 working days में मिल जाता है। इसलिए सलाह सीधी है: अभी enrolment number से शुरुआत कीजिए; दूसरे राज्यों से माँग आने लगे, तब GSTIN ले लीजिए। Kaarobari के settings में नया number डालते ही आपकी दुकान अपने आप पूरे India के लिए खुल जाती है। दोबारा KYC नहीं, कोई form नहीं। पहले बेचना सीखिए, कागज़ बाद में बढ़ा लीजिए।

Sellers के असली सवाल (FAQ)

कहीं ये illegal तो नहीं? बाद में notice आ गया तो?+

सही सवाल है — यही डर सबको रोकता है। जवाब: यह पूरी तरह legal है। October 2023 का सरकारी notification (34/2023) इसी के लिए आया। बस दो शर्तें याद रखिए: turnover ₹40 लाख से कम, और बिक्री सिर्फ अपने राज्य में। दोनों के अंदर रहेंगे तो notice का कोई कारण ही नहीं।

Enrolment number बनाने में कितना ख़र्चा होता है?+

कोई fees नहीं। gst.gov.in पर Aadhaar + PAN से खुद बन जाता है। कोई agent पैसे माँगे तो मना कर दीजिए। अटक जाएँ तो हमें WhatsApp कर दीजिए — हम साथ-साथ करवा देते हैं, कोई charge नहीं।

पैसा कब मिलता है?+

Order deliver होने के बाद settlement T+1 पर होता है — पैसा सीधे आपके bank account में। हर order का हिसाब dashboard पर दिखता है: buyer ने कितना दिया, fees कितनी कटी, आपको कितना मिला।

मन भर गया तो बंद कैसे करूँ?+

एक WhatsApp message से। कोई contract नहीं, कोई lock-in नहीं, बंद करने की कोई penalty नहीं। आपकी दुकान, आपका फ़ैसला।

Documents nikalne me dikkat? Hum call par karwa dete hain — koi charge nahi

Hamari dedicated team hai jo phone par aapko step-by-step guide karti hai aur saare documents banwa deti hai — Udyam, GST enrolment, FSSAI, sab. Aur sirf documents nahi: signup se lekar aapki dukaan ONDC Network par live hone tak, pehla order deliver hone tak — har kadam par call support, bilkul free. Na koi fees, na koi agent ka kharcha.

Somvar–Shanivar, subah 10 se shaam 7 baje tak. Hindi me baat hogi.

आगे पढ़िए