Kaarobari — Seller App in the ONDC Network
Part of theONDC Network — Part of an initiative by DPIIT, Government of India· Govt. of India · Min. of Commerce

Guides · ONDC पर बेचना

ONDC पर कैसे बेचें? दुकान से पहले order तक — पूरी गाइड

T
Tejas Ahirrao · Founder, Kaarobari
Updated: August 2026 · 14 min पढ़ाई

✅ सीधा जवाब: ONDC पर बेचने के लिए आपको ONDC में सीधे “registration” नहीं कराना होता। आप किसी एक Seller App in the ONDC Network पर account बनाते हैं — जैसे Kaarobari — अपने documents (PAN, Aadhaar, bank details और GSTIN या GST enrolment number) देते हैं, अपना सामान list करते हैं, और आपकी दुकान network के buyer apps पर दिखने लगती है। Order आपके phone पर आता है, delivery आप या network का delivery partner करता है, और पैसा आपके bank account में आता है। कोई monthly fee नहीं — delivered order पर सिर्फ़ 2%

आपकी दुकान बीस साल से चल रही है। ग्राहक आपका नाम जानते हैं। फिर भी एक बात मन में खटकती है — मोहल्ले के लोग अब phone से मंगवा रहे हैं, और वो order किसी और के पास जा रहा है।

यह guide उसी सवाल का जवाब है, शुरू से आख़िर तक। कोई bhaari-bharkam बात नहीं। जो हम रोज़ अपने sellers के साथ करते हैं, वही यहाँ लिखा है — जिसमें वो नंबर भी हैं जो आमतौर पर कोई नहीं बताता।

ONDC है क्या? सीधे शब्दों में

ONDC (Open Network for Digital Commerce) भारत सरकार की पहल से बना एक खुला network है। इसे ऐसे समझिए:

पहले online बेचने का मतलब था — किसी एक बड़ी company की website पर दुकान लगाना। वो company तय करती थी कि आपका सामान कौन देखेगा, कितना commission लगेगा, और आप कहाँ दिखेंगे। एक ही जगह पर मालिक भी वही, दरबान भी वही।

ONDC ने इस काम को बाँट दिया। अब:

  • Buyer App = वो app जिससे ग्राहक ख़रीदता है
  • Seller App = वो app जिस पर दुकानदार अपनी दुकान रखता है (Kaarobari यही है)
  • Logistics = सामान पहुँचाने वाले

तीनों अलग-अलग companies हो सकती हैं, पर सब एक ही network की भाषा बोलती हैं। इसका सीधा फ़ायदा आपके लिए यह है: आप catalog एक जगह बनाते हैं, और वो network के कई buyer apps पर दिख सकता है। हर app के लिए अलग account, अलग photo, अलग मेहनत — यह झंझट ख़त्म।

📊 पुराना तरीका बनाम ONDC Network

पुराना तरीका

🏪 एक दुकान
एक marketplace app
उसी app के ग्राहक

कौन देखेगा, कितना commission — सब वही company तय करती है

ONDC Network

🏪 एक दुकान
Seller App (Kaarobari)
ONDC network का पुल
Buyer app
Buyer app
Buyer app

एक catalog, कई buyer apps

एक बात साफ़ कर दें, क्योंकि यह सबसे बड़ी गलतफ़हमी है: ONDC कोई app नहीं है जो आप phone में download करेंगे। ONDC पटरी है, रेल नहीं। रेल आपको एक Seller App देती है।

ONDC par kaise beche? पूरा रास्ता 6 पड़ावों में

ONDC seller kaise bane — पूरी यात्रा इतनी सी है। नीचे हर पड़ाव को अलग से खोला है।

पड़ावक्या होता हैकितना समय
1एक Seller App पर signup (mobile number + OTP)~5 मिनट
2KYC — documents और bank details देना~10–15 मिनट
3हमारी team का review और approvalज़्यादातर 1–2 कारोबारी दिन
4Catalog — सामान, दाम, photo, वज़न/label की जानकारीसामान की गिनती पर निर्भर
5दुकान buyer apps पर दिखनी शुरूnetwork पर catalog पहुँचने के बाद
6Order → packing → delivery → पैसा bank मेंहर order पर दोहराता है

📊 यात्रा — signup से पहले order तक

1Signupmobile + OTP
2KYC documentsPAN, Aadhaar, bank
3Approval1–2 दिन
4Catalog बनाइएphoto + जानकारी
5दुकान livebuyer apps पर
6Order और पैसाहर बार दोहराता है

पहले 3 पड़ाव एक ही दिन में हो सकते हैं

अब हर पड़ाव विस्तार से।

कौन बेच सकता है? क्या GST ज़रूरी है?

सबसे पहले वो सवाल जिस पर ज़्यादातर दुकानदार रुक जाते हैं।

GST number (GSTIN) होना ज़रूरी नहीं है। October 2023 से नियम बदल चुका है। जिनका turnover GST की limit से कम है, वे GST enrolment number लेकर online बेच सकते हैं। यह number gst.gov.in पर बिना किसी fees के बनता है, और इसमें हर महीने return भरने का झंझट नहीं है।

पर इसके साथ एक शर्त जुड़ी है, और यह शर्त छोटी नहीं है: enrolment number वाले seller सिर्फ़ अपने राज्य के अंदर बेच सकते हैं। दूसरे राज्य के buyer का order system अपने आप रोक देता है।

ध्यान दीजिए: दूसरे राज्य से आया order चुपचाप रुकता है — buyer को कोई साफ़ error नहीं दिखता और आपके dashboard पर वो order आता ही नहीं। हमारे एक seller के 6 असली order इसी वजह से गुम हो गए थे और किसी को महीनों पता नहीं चला। पूरी कहानी: बिना GST की शर्त — बिक्री सिर्फ़ अपने राज्य में

दोनों रास्ते ठीक हैं — कौनसा आपके लिए है, यह इस पर है कि आप कहाँ तक बेचना चाहते हैं:

GST enrolment numberGSTIN
किसके लिएturnover limit से कमबड़ा business, या दूसरे राज्यों में बेचना है
बिक्री कहाँ तकसिर्फ़ अपना राज्यपूरे India में
Monthly returnनहींहाँ
कहाँ से मिलेगाgst.gov.in (e-enrolment)gst.gov.in (registration)
कितने दिनउसी दिन का कामनए नियमों में छोटे sellers को करीब 3 कारोबारी दिन

हमारी सलाह सीधी है: enrolment number से शुरुआत कीजिए। अपना राज्य शुरुआत के लिए बहुत बड़ा बाज़ार है। जब दूसरे राज्यों से माँग आने लगे, तब GSTIN ले लीजिए — Kaarobari के settings में नया number डालते ही दुकान पूरे India के लिए खुल जाती है, दोबारा KYC नहीं।

बिना GST वाले रास्ते की पूरी जानकारी यहाँ है: बिना GST के online कैसे बेचें

और कौन बेच सकता है? किराना दुकान, कपड़े की दुकान, बचत गट (SHG) की papad-अगरबत्ती, घर से चलने वाला अचार-मसाले का काम, कारीगर — सब। दुकान का “बड़ा” होना कोई शर्त नहीं है। एक proprietorship, एक partnership, एक company — तीनों चलती हैं।

कौनसे documents लगेंगे? ये चीज़ें ready रखिए

Signup से पहले phone में इनकी साफ़ photo खींच कर रख लीजिए। आधा काम यहीं हो जाता है।

#क्या चाहिएकहाँ से मिलेगाख़र्चा
1PAN cardआपके पास है / Income Tax portal से instant e-PANकोई fees नहीं
2Aadhaar — आगे और पीछे, दोनों तरफ़UIDAI से e-Aadhaar PDFकोई fees नहीं
3Bank account details (account number + IFSC) — पैसा इसी account में आएगाआपकी passbook / cheque
4GSTIN का certificate या GST enrolment numbergst.gov.inकोई fees नहीं
5Udyam registration number (बिना GSTIN वालों के लिए)udyamregistration.gov.inकोई fees नहीं
6FSSAI licence — सिर्फ़ food बेचने वालों के लिएFoSCoS portal₹100/साल से शुरू

तीन बातें जो समय बचाएँगी:

Udyam का सिर्फ़ NUMBER चाहिए, certificate की file नहीं। पहले हमारा system file भी माँगता था। एक असली seller ने पाँचों KYC step पूरे किए और बार-बार “documents missing” देखा — सिर्फ़ इसी एक file की वजह से। हमने अगस्त 2026 में नियम ही बदल दिया: number काफ़ी है।

सरकारी काम सरकारी site पर ही कीजिए। Udyam के लिए udyamregistration.gov.in, GST के लिए gst.gov.in, food के लिए FoSCoS। Google पर मिलती-जुलती private websites उसी काम के हज़ारों रुपये माँगती हैं जो सरकारी portal पर बिना fees होता है। URL में “gov.in” न दिखे, या page पर “consultancy” लिखा हो — तो वो सरकारी site नहीं है।

Photo साफ़ हो। JPG, PNG या PDF, हर file 5 MB तक। धुँधली photo का मतलब है review में देरी।

हर document का official link, समय और ख़र्च एक जगह देखना हो तो: Seller documents की पूरी checklist

ONDC par dukan kaise chalu kare? Signup से live तक

अब असली काम। Kaarobari पर रास्ता ऐसा है:

  1. 1Signupmobile number डालिए, OTP आएगा। बस। कोई card नहीं, कोई advance नहीं।
  2. 2Business की जानकारीदुकान का नाम, पता, और वो पिन code जहाँ तक आप सामान पहुँचा सकते हैं।
  3. 3KYCPAN और Aadhaar (दोनों तरफ़) upload कीजिए, bank account की details भरिए। GSTIN है तो certificate, नहीं है तो GST enrolment number और Udyam number।
  4. 4Submitइसके बाद हमारी team documents check करती है। ज़्यादातर review 1–2 कारोबारी दिन में पूरे हो जाते हैं।
  5. 5Catalogapproval के बाद अपना सामान डालिए (अगला section इसी पर है)।

📊 KYC में GST वाला step कैसा दिखता है

Step 4 · Business proof

27XXXXXXXXXXXXX
UDYAM-MH-XX-XXXXXXX
GST नहीं है? कोई बात नहीं — enrolment number से भी account बन जाता है।

Form भरने में ज़्यादातर sellers को 10–15 मिनट लगते हैं। और यह सिर्फ़ कागज़ी दावा नहीं है — हमारे एक seller ने रात 10:26 बजे signup किया, उसी रात KYC भेजा, और करीब 1:39 बजे उनकी दुकान buyer app पर live थी। चार घंटे, रात में, बिना किसी office के चक्कर के।

अगर कहीं अटकते हैं तो हमारी team आपको call पर पूरा रास्ता करा देती है — documents बनवाने से लेकर पहला order deliver होने तक। Hindi में बात होगी, कोई charge नहीं।

दुकान के सामान को phone से catalog में उतारने का तरीक़ा अलग से यहाँ लिखा है: अपनी दुकान online कैसे करें

Catalog कैसे बनाएँ — और वो एक ग़लती जिससे सामान network पर पहुँचता ही नहीं

यह section इस पूरी guide का सबसे ज़रूरी हिस्सा है। ध्यान से पढ़िए।

आपका catalog जब network पर भेजा जाता है, तब हर सामान की एक जाँच होती है — निर्माता का नाम और पूरा पता, net quantity, MRP, packing का महीना-साल, customer care। इनमें से एक भी ख़ाना ख़ाली रह जाए, तो उस सामान का पूरा declaration block catalog से बाहर रह जाता है, और वह सामान network तक जाता ही नहीं।

और आपको इसकी ख़बर तक नहीं मिलती। न कोई error, न कोई message, न dashboard में कोई लाल निशान। सामान आपकी screen पर पूरा listed दिखता रहता है, और किसी भी buyer app तक कभी नहीं पहुँचता। दुकानदार महीना भर सोचता रहता है कि order क्यों नहीं आ रहे, जबकि उसका आधा सामान network पर गया ही नहीं था।

हमारे एक seller के साथ बिलकुल यही हुआ था। उसके 29 सामान में से सिर्फ़ 1 पर packing का महीना-साल भरा था। बाक़ी 28 पर वह ख़ाना ख़ाली था, इसलिए उन 28 का declaration block catalog से बाहर रह गया — और वे 28 सामान चुपचाप ग़ायब रहे। झूठी packing date भरकर ख़ाना पूरा करना हमारे लिए भी मना है, और किसी के लिए भी सही नहीं है।

📊 अधूरी जानकारी वाला सामान कहाँ रुक जाता है

आप सामान भरते हैं
Seller App catalog बनाता है
✂️ एक ख़ाना ख़ाली →
पूरा declaration block बाहर
Buyer app अधूरे सामान को छाँट देता है
सामान कहीं नहीं दिखता
कोई error नहीं

⟵ और दुकानदार को इसका पता ही नहीं चलता

यह जानकारी कोई formality नहीं है। packaged सामान बेचने पर Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011 के Rule 2.3.8 के हिसाब से online listing पर ये declarations दिखाना कानूनी ज़रूरत है। Buyer apps इन्हीं की जाँच करते हैं, और अधूरी जानकारी वाला सामान वे दिखाने से मना कर सकते हैं।

1 / 29

सामान पर packing की तारीख़ भरी थी

एक बैठक

सिर्फ़ ख़ाली ख़ाने भरे गए

29 / 29

अगले ही catalog push में network पर

न दोबारा registration · न कोई support ticket · न एक रुपया ख़र्च

अच्छी बात यह है कि यह ठीक होने वाली चीज़ है। उसी seller ने एक बैठक में सारे 29 सामान की जानकारी भर दी — 1/29 से 29/29 — और अगले ही catalog push में वे सब network पर चले गए। न दोबारा registration, न कोई support ticket, सिर्फ़ खाली खाने भरने थे।

ईमानदारी की बात: पूरी जानकारी भर देने से order की गारंटी नहीं मिलती — दाम, photo, delivery का दायरा, ये सब भी सही होने चाहिए। पर अधूरी जानकारी एक ऐसी रुकावट है जो चुपचाप आपका सामान छिपा देती है, और इसे हटाने में आपका एक रुपया ख़र्च नहीं होता। इसीलिए अब हम आपकी product list में उसी सामान पर बता देते हैं कि कौनसा ख़ाना ख़ाली है।

हर product पर यह ज़रूर भरिए:

  • असली, साफ़ photo — सफ़ेद या सादा background, अपने phone से खींची हुई
  • सही नाम (जैसे ग्राहक बोलता है — “अगरबत्ती 100 stick”, न कि “AGR-100”)
  • Net quantity — वज़न या गिनती
  • MRP और आपका दाम (दाम MRP से ऊपर कभी नहीं)
  • निर्माता/packer का नाम और पता
  • Customer care की जानकारी
  • Food है तो — महीना-साल और FSSAI number

Order कैसे आएगा? आपके phone पर क्या दिखेगा

यह पूरी चेन automatic है। आपको बस एक जगह देखना है — अपना dashboard।

📊 Order की पूरी चेन

1ग्राहक आपका सामान देखता है
किसी buyer app पर
2Order करता है
पैसा buyer app के पास जाता है
3Order network से Kaarobari तक
अपने आप, कुछ ही सेकंड में
4आपके dashboard/phone पर notification
क्या चाहिए, कितना, कहाँ
5आप accept करते हैं
सामान है तो हाँ, नहीं है तो पहले ही मना
6Packing
status update कीजिए
7Delivery
आप या network का partner
8Order delivered
अब पैसे का हिसाब चलता है

व्यवहार में आपका काम इतना है:

  1. Order आया — dashboard पर दिखेगा: क्या-क्या चाहिए, कितना, कहाँ भेजना है।
  2. Accept कीजिए — सामान है तो accept, नहीं है तो पहले ही बता दीजिए (झूठा accept सबसे बड़ी ग़लती है)।
  3. Pack कीजिए और status update कीजिए — packed, out for delivery, delivered।
  4. हर status ग्राहक को अपने app में दिखता है। इसीलिए ग्राहक बार-बार phone नहीं करता।

एक बात जो हम शुरू में ही साफ़ कर देते हैं: order network के buyer apps से आते हैं, और आपकी दुकान कितने apps पर दिखेगी यह network पर catalog पहुँचने और उस app की सेटिंग पर निर्भर करता है। शुरुआत में एक-दो order आते हैं, फिर बढ़ते हैं। कोई भी आपको “पहले दिन से 50 order” का वादा करे — उस पर भरोसा मत कीजिए।

Delivery कौन करेगा?

दुकानदार का सबसे आम डर यही है — “order आ गया, अब पहुँचाएगा कौन? मेरे पास तो gaadi नहीं है।”

सही सवाल है। दो रास्ते हैं, दोनों बराबर हैं:

रास्ता 1 — ख़ुद delivery

Order आया
आप pack करते हैं
आपका आदमी / आपकी bike
ग्राहक

App में status update करते जाइए, ग्राहक को सब दिखता रहेगा। पहले से जाना-पहचाना local courier भी चलेगा।

रास्ता 2 — network का delivery partner

Order आया
App delivery book करता है
Rider दुकान से उठाता है
ग्राहक

Tracking अपने आप ग्राहक तक जाती है। किसी courier से contract नहीं, कोई deposit नहीं।

दोनों में ग्राहक को tracking दिखती है

असल में क्या चलता है, यह भी बता देते हैं: किराना और रोज़ के सामान की दुकान के लिए ख़ुद-delivery ही सबसे आसान शुरुआत है। सामान अपने ही मोहल्ले में जाना होता है, और आपका आदमी उतनी देर में पहुँचा आता है जितनी देर में courier का pickup भी नहीं होता। पहले 2–3 किलोमीटर का दायरा रखिए। बाद में जब चाहें, बड़ा कर लीजिए।

पैसा कब मिलेगा और कितना मिलेगा?

अब सबसे ज़रूरी सवाल — paisa kab milta hai

पहले “कितना”, क्योंकि यही सबसे ज़्यादा पूछा जाता है:

Signup / joiningकोई charge नहीं
Monthly feeकोई नहीं
Listing fee (product डालने का)कोई नहीं
Setup chargeकोई नहीं
Delivered order पर feesसिर्फ़ 2%

₹1,000

का order deliver हुआ

− ₹20

Kaarobari 2%

₹980

आपके bank में

Order deliver नहीं हुआ = कोई fees नहीं

मतलब साफ़ है: ₹1,000 का order deliver हुआ → ₹20 fees → ₹980 आपके। Order deliver ही नहीं हुआ तो fees भी नहीं। बाज़ार में ज़्यादातर जगह यही काम 3–5% में होता है, और उसके ऊपर ads का ख़र्च अलग।

एक बात जो हम छिपाते नहीं: buyer app भी अपनी fees लेता है — खुले network पर आमतौर पर 2–4% — और वो app हमें पैसा भेजने से पहले ही काट लेता है। हर app का rate अलग हो सकता है। इसीलिए हर order के page पर पूरा हिसाब लिखा दिखता है: कौनसे app से order आया, उसने कितना काटा, हमारा 2% कितना, और आपके हाथ में कितना आया। अंदाज़े का कोई काम नहीं।

अब “कब”:

📊 पैसे का रास्ता

ग्राहक buyer app पर पैसा देता है

पैसा सीधे आपके पास नहीं आता

Buyer app कुछ दिन पैसा रखता है

ONDC settlement cycle के हिसाब से

Buyer app अपनी fees काट कर हमें देता है

आमतौर पर 2–4%

हम 2% और ज़रूरी tax कटौती काटते हैं

TCS 0.5% · TDS 0.1%

आपके bank account में ₹

हर payout हम ख़ुद जाँच कर के भेजते हैं

ग्राहक का पैसा सीधे आपके पास नहीं आता — वो buyer app के पास जाता है। Buyer app ONDC की settlement प्रक्रिया के हिसाब से कुछ दिन बाद वो पैसा हमें देता है, और उसके बाद हम आपके bank account में भेजते हैं। हम settlement पर कानूनन ज़रूरी कटौती भी करते हैं — GST §52 के तहत 0.5% TCS और Income-Tax §194-O के तहत 0.1% TDS (PAN inoperative हो तो 5%)। यह सरकार की कटौती है, हमारी fees नहीं, और आपके tax record में जमा होती है।

अभी हर payout हम ख़ुद जाँच कर के भेजते हैं। यह जान-बूझ कर है — इससे आपको हमेशा पता रहता है कि किससे पूछना है, और कोई भी गड़बड़ी हमारी नज़र से गुज़रती है। आगे यह अपने आप और तेज़ होगा।

पूरा fee ढाँचा और tiers यहाँ हैं: Kaarobari pricing

ONDC पर बेचने के फ़ायदे — और सीमाएँ भी

हर guide फ़ायदे गिनाती है। सीमाएँ भी जान लीजिए, तभी फ़ैसला ठीक होगा।

फ़ायदासीमा / सच्चाई
एक catalog, network के कई buyer appsकौनसा app आपको दिखाएगा, यह आपके हाथ में नहीं है
कोई monthly fee नहीं, delivered order पर सिर्फ़ 2%buyer app की अपनी 2–4% fees अलग से कटती है
बिना GSTIN के भी शुरुआत हो सकती हैतब बिक्री सिर्फ़ अपने राज्य में
ख़ुद delivery कर सकते हैं — कोई courier contract नहींstatus update आपको ख़ुद करने होंगे, वरना ग्राहक परेशान होता है
दाम आपके, catalog आपकाअधूरी जानकारी वाला सामान network तक जाता ही नहीं (ऊपर वाला section पढ़िए)
कोई contract नहीं, account बंद करना आसानorder अपने आप नहीं बरसते — शुरुआत धीमी होती है

अगर कोई आपसे कहे कि “ONDC पर जुड़ते ही बिक्री दोगुनी हो जाएगी” — वो आपको बेच रहा है, बता नहीं रहा। सच यह है: यह एक नया दरवाज़ा है जो अब तक सिर्फ़ बड़ी companies के लिए खुला था। दरवाज़ा खुलेगा या नहीं, यह आपके catalog, आपके दाम और आपकी delivery पर है।

पहले 30 दिन का plan

पढ़ना आसान है, करना असली काम। इतना कर लीजिए:

हफ़्ता 1 — कागज़

  • PAN और Aadhaar (दोनों तरफ़) की साफ़ photo phone में रखिए
  • Bank passbook का पहला page photo खींचिए
  • udyamregistration.gov.in पर Udyam number बना लीजिए
  • GSTIN नहीं है तो gst.gov.in पर GST enrolment number बना लीजिए

हफ़्ता 2 — दुकान live

  • Signup और KYC पूरा कीजिए (10–15 मिनट)
  • Approval का इंतज़ार (ज़्यादातर 1–2 कारोबारी दिन)
  • अपने सबसे ज़्यादा बिकने वाले 10–20 सामान से catalog शुरू कीजिए — सब एक साथ मत डालिए

हफ़्ता 3 — जानकारी पूरी

  • हर product की photo, वज़न, MRP, निर्माता की जानकारी जाँचिए
  • Delivery का दायरा तय कीजिए (शुरू में 2–3 किलोमीटर काफ़ी है)

हफ़्ता 4 — पहला order

  • Order आते ही जल्दी accept कीजिए और status update करते रहिए
  • पहले order का पूरा हिसाब order page पर पढ़िए — कितना कटा, कितना आया
  • जो सामान चला, उसके जैसे और सामान catalog में जोड़िए

📊 Order page पर हिसाब ऐसे दिखता है

Order · हिसाब

Order value
ग्राहक ने कितना दिया
Buyer app fees
जिस app से order आया
Kaarobari 2%
हमारी success fee
TCS / TDS
सरकार की कटौती
आपके bank मेंnet payout

दुकानदारों के असली सवाल (FAQ)

मुझे मोबाइल-कंप्यूटर की समझ नहीं है, मुझसे नहीं होगा+

सही डर है। पर सच यह है कि जो कुछ मुश्किल है — network, protocol, buyer apps से जुड़ना — वो हमारा काम है, आपका नहीं। आपके लिए यह इतना ही है: सामान डालो, order accept करो, पहुँचाओ। 10–15 मिनट का form और उसके बाद वही रोज़ का काम। और अगर form ही अटक जाए, तो हमारी team call पर पूरा रास्ता करा देती है — documents बनवाने से लेकर पहला order तक।

ONDC पर registration की fees कितनी है?+

कोई नहीं। ONDC में सीधे registration होता ही नहीं — आप एक Seller App के ज़रिए जुड़ते हैं। Kaarobari पर signup पर कोई charge नहीं, monthly fee नहीं, listing fee नहीं। हम सिर्फ़ delivered order पर 2% लेते हैं — ₹1,000 का order deliver हुआ तो ₹20। अगर कोई आपसे “ONDC registration” के नाम पर पैसे माँगे, समझ जाइए कि वो सरकारी काम नहीं बेच रहा।

पैसा फँस तो नहीं जाएगा?+

यह सबसे जायज़ डर है। पैसा ग्राहक → buyer app → Kaarobari → आपका bank account, इसी क्रम से आता है, और अभी हर payout हम ख़ुद जाँच कर के भेजते हैं — यानी हर रुपये के पीछे एक ज़िम्मेदार आदमी है, कोई अनजान system नहीं। हर order के page पर पूरा हिसाब लिखा रहता है। और आपको कहीं फँसना नहीं है — कोई contract नहीं, account एक message से बंद हो जाता है।

GST नहीं है तो क्या account बनेगा?+

हाँ, बनेगा — GST enrolment number से, जो gst.gov.in पर बिना fees बनता है। शर्त एक: बिक्री सिर्फ़ अपने राज्य में। पूरा तरीक़ा “बिना GST के online कैसे बेचें” guide में लिखा है।

दुकान live होने में कितने दिन लगेंगे?+

Documents तैयार हों तो form 10–15 मिनट का है और review ज़्यादातर 1–2 कारोबारी दिन में हो जाता है। हमारे एक seller की दुकान signup के करीब 4 घंटे बाद ही buyer app पर live थी। असली समय catalog में जाता है — सामान की photo और जानकारी भरने में। इसीलिए 10–20 सामान से शुरू कीजिए, सब एक साथ मत डालिए।

Documents निकालने में दिक्कत? हम call पर करवा देते हैं — कोई charge नहीं

हमारी dedicated team है जो phone पर आपको step-by-step guide करती है और सारे documents बनवा देती है — Udyam, GST enrolment, FSSAI, सब। और सिर्फ़ documents नहीं: signup से लेकर आपकी दुकान ONDC Network पर live होने तक, पहला order deliver होने तक — हर कदम पर call support, बिल्कुल मुफ़्त। न कोई fees, न किसी agent का खर्चा।

सोमवार–शनिवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे तक। हिंदी में बात होगी।

आगे पढ़िए

Sources

  • ONDC Network Policy और network की जानकारी — resources.ondc.org · ondc.org
  • GST registration और unregistered persons का e-enrolment — gst.gov.in
  • Udyam (MSME) registration — udyamregistration.gov.in ⚠️ इसी पते पर जाइए; मिलती-जुलती private sites पैसे माँगती हैं
  • Food licence — fssai.gov.in / FoSCoS
  • Packaged सामान की declarations — Legal Metrology (Packaged Commodities) Rules, 2011, Rule 2.3.8 — consumeraffairs.nic.in

Kaarobari एक Seller App in the ONDC Network है, जिसे NEXSOL INFOTECH PRIVATE LIMITED (Dhule, Maharashtra) चलाती है। इस guide की बातें — अधूरी जानकारी वाला सामान catalog से बाहर रह जाता है, ₹1,000 → ₹980 का हिसाब, 1–2 कारोबारी दिन का review समय — हमारे अपने system से हैं, August 2026।